इंदौर। इंदौर के भेरूघाट पर हुए बस हादसे में बिलासपुर छत्तीसगढ़ के 6 लोग है। 1 की मौत हो गई है वही 5 घायलों का उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने एमवाय अधीक्षक से फोन और चर्चा कर घायलों की स्थिति जानी। सिंहदेव ने अपने अधिकारियों को भी इंदौर के अफसरों से समन्वय कर बिलासपुर के घायलों की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
